Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

कोरोना से बचाव को लॉकडाउन का सख्ती से पालन जरुरी

Published - Fri 24, Apr 2020

‘अमर उजाला’ द्वारा शहर के मोहल्ला चांदमारी में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अनेक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। महिलाओं ने कहा कि जिस प्रकार देशभर में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ते जा रहे हैं, उससे आने वाले समय में खतरा बढ़ सकता है।

aparajita sandesh

ललितपुर। बुधवार को ‘अमर उजाला’ द्वारा शहर के मोहल्ला चांदमारी में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अनेक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। महिलाओं ने कहा कि जिस प्रकार देशभर में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ते जा रहे हैं, उससे आने वाले समय में खतरा बढ़ सकता है। इसलिए हम सभी को लॉकडाउन का सही तरीके से पालन करना बहुत जरूरी है।
महिलाओं ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है, इस संक्रमण को रोकने के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। महिलाओं ने कहा कि अब जरूरत है तो सिर्फ लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने की। अगर हम अब भी जागरूक नहीं हुए, तो यह कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जाएगा, जिससे सभी को परेशानी होगी। इसलिए सभी को बचाव के लिए स्वयं जागरूक होकर लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना चाहिए। महिलाओं और युवतियों ने कहा कि वह लॉकडाउन का पालन कर रहीं हैं। इस दौरान विनीता चतुर्वेदी, शीला तिवारी, स्वर्णिमा चतुर्वेदी, नम्रता राजपूत, पूर्णिमा चतुर्वेदी सहित अनेक महिलाएं एवं युवतियां उपस्थित रहीं।
 

  •  कोरोना की महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना बहुत जरूरी है। अगर हम लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे तो हम कोरोना से जंग को जीतने में पीछे रह जाएंगे। इसलिए सभी लोगों को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए। - विनीता चतुर्वेदी
  • कोरोना जैसी भयानक महामारी से निपटने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना जरूरी है। कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए हम सब सतर्क हैं, लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। हम सभी लोग घर में ही हैं, स्वयं के बचाव हेतु सबको इसका पालन करना जरूरी है। - शीला तिवारी
  • घर पर रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। घर पर अपनी पढ़ाई करते हैं। कई तरह की किताबों को पढ़कर अपने समय का सदुपयोग कर रहे हैं। देशभर में बढ़ रहे प्रतिदिन सैकड़ों कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या को रोकने के लिए हम सभी को लॉकडाउन का पालन करना बहुत जरूरी है। - अंकिता रायकवार
  • इस समय सभी लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी है। हमारे परिवार के सभी सदस्य बार- बार सैनेटाइजर से हाथ साफ करते हैं। मॉस्क का प्रयोग करते हैं। इन दिनों घर से बाहर भी नहीं निकल रहे हैं। सभी घर में रहते पूर्णतया लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। - स्वर्णिमा चतुर्वेदी
  • लॉकडाउन का पालन करना हमारे लिए ही हितेषी है, इसलिए सभी को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना चाहिए। साथ ही दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करना जरूरी है। देश भर में फैल रही कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव के लिए हम सभी को लॉकडाउन का पालन और दूसरों को जागरूक करने की आवश्यकता है। - नम्रता राजपूत
  • विश्वभर में फैली कोरोना वायरस की महामारी ने देश में हाहाकार मचा दिया है। सभी कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने में सक्षम है। हम जागरुक हैं और बचाव कर रहे हैं। अपने साथ- साथ आसपास के लोगों को जागरूक करने की भी जरुरत है। - पूर्णिमा चतुर्वेदी