Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिला उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता पर जोर दिया

Published - Tue 27, Aug 2019

शिक्षकों ने भविष्य निर्माण के टिप्स भी दिए, 137 छात्र-छात्राओं ने संकल्प पत्र भरे

aparajita

लोहाघाट (चंपावत)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत स्वामी विवेकानंद राजकीय पीजी कॉलेज में भूगोल विभाग के छात्र-छात्राओं की गोष्ठी में भविष्य निर्माण के टिप्स दिए गए। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। इस दौरान महिला उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता पर जोर दिया गया।
भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. तौफिक अहमद, डॉ. सुमन पांडेय के दिशा-निर्देशन में हुई गोष्ठी में 137 छात्र-छात्राओं ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ लेकर संकल्प पत्र भरे। डॉ. तौफिक अहमद ने बताया कि भूगोल विषय से उच्च शिक्षा करने पर रोजगार की भरपूर संभावनाएं हैं। आपदा प्रबंधन विभाग, रिमोट सैंसिंग, सर्वे ऑफ इंडिया, इन विभागों में भूगोल विषय के छात्र-छात्राओं के लिए समय-समय पर नौकरियां निकलती हैं। साथ ही सिविल सर्विसेज में भी यह विषय उपयोगी है। डॉ. सुमन पांडेय ने छात्र-छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, दहेज उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न, नशे के खिलाफ आवाज उठाने के लिए निरंतर जागरूकता पर जोर दिया। डॉ. अनीता सिंह, और नीमा ने भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

इन छात्र-छात्राओं ने विचार रखे:
ज्योति, महिमा गोरखा, किरन, ममता ढेक, कृष्णा बोहरा, हेमा मनराल, नेहा जोशी, पूजा जोशी, प्रीति रावत, पूजा कलखुड़िया, दीपा, अनुराधा कर्नाटक, आस्था भट्ट, संध्या पांडेय, प्रियंका बोनाल, पिंकी राय, मीनाक्षी गोस्वामी, कविता धौनी, रेखा राजपूत, निशा धौनी, सरस्वती, मनीषा माहरा, प्रियंका विश्वकर्मा आदि।