Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अब हम और जुल्म नहीं सहेंगे

Published - Fri 06, Dec 2019

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के बैनर तले जयश्री कॉलेज की छात्राओं ने निकाली रैली

aparajita

अल्मोड़ा। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के बैनर तले हैदराबाद की घटना के खिलाफ जयश्री कॉलेज की छात्राओं और छात्रों ने रैली निकाली। रैली में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने हैदराबाद में पशु चिकित्सक पर हुए अत्याचार की निंदा की। छात्र-छात्राएं न्याय चाहिए, बलात्कारियों को फांसी दो-फांसी दो आदि नारे लगा रहे थे।
रैली खत्याड़ी लोअर मालरोड में निकाली गई। हैदराबाद की घटना से छात्राएं और छात्र काफी आक्रोशित थे। उन्होंने कहा कि इस घटना के सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए।   जयश्री एजूकेशन एंड सोशियल इंपावरमेंट चेरिटेबल ट्रस्ट और कॉलेज के चेयरमैन भानु प्रकाश जोशी ने छात्राओं और छात्रों को संकल्प दिलाया कि अखिर महिलाएं कब तक हैवानियत का शिकार होते रहेंगी। आखिर बार-बार निर्भया क्यों? अब हम अपराजिता बनकर इससे लड़ेंगी। अब हम और जुल्म नहीं सहेंगे। इस अवसर पर कॉलेज के सीईओ प्रमोद कुमार जोशी, प्रधानाचार्या चंपा कनवाल, प्रभाकर जोशी, गगन पंत, हेम खुल्बे, पंकज चन्याल, निरंजन तिवारी, चंद्रा मटियानी, शिवानी जोशी, ज्योति, आशीष जोशी, कमला सिंह, सौरभ जोशी, दीक्षा जोशी, ऊषा जोशी, गजेंद्र लोहिया आदि भी मौजूद थे।

  • हैदराबाद की घटना काफी दुखदायी है। दुष्कर्म के आरोपियों को मृत्युदंड की सजा दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे कृत्यों की पुनरावृत्ति नहीं हो। - मनोज पंत।
  •  
  • देश में महिलाएं आज सुरक्षित नहीं हैं। कानून के भरोसे रहने के बजाय महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा के लिए आगे आना होगा। - राजेंद्र राणा।
  •  
  • मुजरिमों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। महिला एक-दो लोगों का मुकाबला तो कर सकती है, लेकिन झुंड में लोगों का सामना करना संभव नहीं हो पाता है। - कंचना बिष्ट,
  •  
  • हैदराबाद की घटना समाज के लिए कलंक है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज को आगे आना होगा। ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। - शिखा बिष्ट।
  •  
  • दुष्कर्म के आरोपियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। ऐसे लोगों को फांसी की सजा मिलनी जरूरी है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं हों। - ओमिका।