Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गिलोय है सेहत का साथी

Published - Fri 06, Sep 2019

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गिलोय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

 giloy

हल्द्वानी। अमर उजाला फाउंडेशन और राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड की ओर से गिलोय के औषधीय गुणों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सेंट पाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गिलोय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। गौरंग, फार्गुल सदफ, चेतन पंत की टीम बी को विजयी घोषित किया गया। विजयी टीम के अलावा सभी प्रतिभागियों को मेडल, प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज सिंह, प्रशासक नरेंद्र शाह, जरीना राल्सटन, प्रबंधक जॉन राल्सटन आदि मौजूद थे।

ये रहे विजेता
पहला स्थान : गौरंग, फार्गुल सदफ, चेतन पंत
दूसरा स्थान : अश्विन, नताशा, वरुण श्रीवास्तव
तीसरा स्थान : वैष्णवी, गर्विता तिवारी, अर्श खान
सांत्वना पुरस्कार : करन डसीला, मनीष मिश्रा, देवेंद्र सिंघवल

सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी हुई गिलोय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में  हर्षवर्धन उपाध्याय, मोहित सिंह, भास्कर जोशी की टीम डी विजेता घोषित हुई। विजयी टीम के साथ सभी प्रतिभागियों को मेडल, प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ शिक्षक बीबी जोशी ने अमर उजाला की पहल को सराहा। इस मौके पर मंजू जोशी, मंजू भट्ट, मेघा लोहनी, आईडी जोशी, भूपेंद्र सिंह, तनुजा भट्ट, बीसी सती आदि मौजूद थे।

ये रहे विजेता
पहला स्थान : हर्षवर्धन उपाध्याय, मोहित सिंह, भास्कर जोशी
दूसरा स्थान : गौरव नेगी, ललित मोहन दुम्का, अंकित बिष्ट
तीसरा स्थान : लोकेश जोशी, प्रिया पांडे, भाव्य पांडे
सांत्वना पुरस्कार : अमन बिष्ट, नक्षत्र पंत, आयुश रौतेला