Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बुलंदशहर : निडर और निर्भीक बनें

Published - Sat 19, Jan 2019

'अपना हक-अपनी ताकत' गोष्ठी

बुलंदशहर। महिलाओं को जागरुक करने के लिए अपराजिता एक अनूठी पहल है। इस तरह की पहल से महिलाओं में जागरुकता आएगी और घर से बाहर नहीं निकलने वाली महिलाओं के मंच पर आने से अपनी आवाज बुलंद करने का मौका मिलेगा। महिलाएं और बेटियां निडर और निर्भीक होकर अपनी बात रखें, अपराधियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं, तभी आप खुद को सुरक्षित कर पाएंगी। अपराजिता अभियान के तहत 16 जनवरी को शर्मा इंटर कॉलेज में आयोजित 'अपना हक-अपनी ताकत' विषयक गोष्ठी में महिलाओं ने यह विचार साझा किए। इस दौरान अधिवक्ता और समाजसेवियों ने अपने अधिकारों को पाने के लिए महिलाओं को अपराजिता होकर आगे बढऩे की सीख दी। समाजसेवी संगीता अहलावत, अधिवक्ता प्रवेश, शिक्षिका सुनीता यादव, शिक्षिका रचना गुप्ता, समाज सेविका पूनम, पुष्पा गोयल, प्रियंका अग्रवाल और सुधा सिंह ने विचार रखे। कार्यक्रम में शशि यादव, प्रिया, परीक्षा, इलमा, कहकशा, तैयबा परवीन, इमरा, रजिया परवीन और शाहजहां समेत ५० से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की। महिलाओं के साथ छात्राएं भी मौजूद रही। सभी ने अपराजिता शपथ भी ली। (16-1-19)