Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मऊ : बेटियों को बनाएं आत्मनिर्भर

Published - Mon 25, Feb 2019

अपराजिता सजगता कार्यक्रम

aparajita awareness event prakash nursing school mau

मऊ। समाज में बेटे और बेटी के भेद को समाप्त करने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। उन्हें अपनी बेटियों को शिक्षा से जोड़ना होगा। शिक्षा से ही वे पढ़-लिखकर कामयाब और आत्मनिर्भर होंगी तथा बेटे और बेटी के भेद को खत्म कर पाएंगी। अपराजिता अभियान के तहत 20 फरवरी को मऊ के सहादतपुरा स्थित प्रकाश नर्सिंग स्कूल में आयोजित अपराजिता सजगता कार्यक्रम में यह बात कही गई। इस दौरान छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा कामयाब बनने को प्रेरित किया गया। इस दौरान 92 छात्राओं को महिलाओं के लिए बनाए गए कानून और उनके संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अंत में सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे और नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। (20-2-19)