Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

शाहजहांपुर : बेटियां जानें अधिकार

Published - Sat 05, Jan 2019

कानून की जानकारी दी

शाहजहांपुर। महिलाओं को अपने अधिकार जानने का पूरा हक है, लेकिन इन्हें ​सिर्फ जानना ही जरूरी नहीं है। जरूरत पड़ने पर इन अधिकारों का उपयोग भी करें। जीएफ कॉलेज में अपराजिता अभियान के तहत 22 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने छात्राओं को यह सीख दी। उन्होंने बताया कि अब जमाना बदल गया है, पहले जैसी बात नहीं रही है। महिलाएं अब चारदीवारी से बाहर निकलीं हैं और उन्हें समाज में भी समान दर्जा मिलने लगा है। अगर अब भी महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है तो महिलाओं को खुद पहल करनी होगी, उन्हें खुद ही इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी। तभी उन्हें न्याय मिल पाएगा और वे सुखी जीवन जी सकेगी। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरकर संकल्प लिया। (22-11-18)