Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अयोध्या : 5595 लोगों ने ली नारी गरिमा की शपथ

Published - Thu 07, Mar 2019

अपराजिता बनी आवाज

अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से दो दिन पहले अमर उजाला की  मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत 6 मार्च को अयोध्या जिले में 5595 लोगों ने नारी गरिमा प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से काम करने की शपथ ली। जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के 11 ब्लॉकों, स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूल-कॉलेजों समेत जगह-जगह आयोजन हुए। इसमें ब्लॉक के अधिकारी, चिकित्सक, प्रधान, आशा बहू, स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक, और विद्यार्थियों समेत संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया। सभी ने नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने का संकल्प लिया। (6-3-19)