Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बदायूं : हकों के लिए लड़ना होगा

Published - Sun 06, Jan 2019

महिला अधिकारों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता

बदायूं। महिलाओं के ​लिए कई तरह के अधिकार बने हैं, लेकिन इन्हें पाने के लिए लड़ना होगा, तभी उन्हें सुरक्षा और न्याय मिल पाएगा। अपराजिता अभियान के तहत 21 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने यह बात रखी। एनएसएस शिविर के दौरान यहां महिला अधिकारों पर चर्चा के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें छात्राओं ने बेबाक होकर अपनी बात रखी और महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा की। उन्होंने आह्वान किया कि बेटियों को शिक्षित बनाएं ताकि वे महिलाओं के हकों के लिए लड़ सकें, ताकि आने वाली पीढ़ी को इन अधिकारों के लिए फिर से संघर्ष नहीं करना पड़े। कार्यक्रम में करीब 150 छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपराजिता शपथ ली। (21-12-18)