Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मैनपुरी : जरूरत पड़ी तो तलवार चलाएगी नारी

Published - Sun 13, Jan 2019

अपराजिता भाषण प्रतियोगिता

किशनी (मैनपुरी)। नारी अब अबला नहीं रही है। वह बेलन की जगह आवश्यकता पडऩे पर तलवार भी उठा सकती है। बेटे अगर समाज में मान हैं तो बेटियां अभिमान हैं। बेटी ही दो कुलों का पालन करती है, जबकि बेटे एक कुल को भी नही पाल सकते हैं। देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के पद पर आसीन होकर महिलाओं ने नारी शक्ति का अहसास पूरे विश्व को करा दिया है। अपराजिता अभियान के तहत श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में 28 नवंबर को आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने यह विचार रखे। प्रतियोगिता में प्रिया सिंह, तृप्ति शाक्य, उपासना, रेनू यादव सहित अन्य प्रतिभागियों ने कहा कि कहीं न कहीं आज भी बेटियों पर पाबंदी है। लोगों को बेटी के साथ भी बेटे जैसा ही व्यवहार करना चाहिए। बेटी को भी उच्च शिक्षा पाने का हक है। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को प्रधानाचार्य संजय सिंह ने पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में विद्यालय की शि​​क्षिका विमलेश कुमारी, प्री​ति मिश्रा, राजकुमारी, दिव्या शामिल रहीं। प्रतियोगिता के बाद सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे व संकल्प लिया। (23-11-18)