Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

शाहजहांपुर :खुद करें सुरक्षा

Published - Sat 05, Jan 2019

महिला सुरक्षा पर वाद विवाद प्रतियोगिता

aparajita debate competition nev technical  institute shahjahanpur

शाहजहांपुर। महिलाएं अब सुरक्षा को लेकर किसी की मोहताज नहीं, अब वह अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं। नेव टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अपराजिता अभियान के तहत 15 दिसंबर को आयोजित महिला सुरक्षा पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से अपने तर्क रखे गए। एक ओर छात्राओं ने कहा कि महिलाएं खुद अपने बल पर सुरक्षा कर सकती हैं। वहीं दूसरे पक्ष के अनुसार महिलाओं को आज भी समाज में उतने अ​धिकार नहीं मिले के वो अपनी आवाज उठा सके और खुद को सुरक्षित कर सके। अंत में सभी ने नारी सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने का साझा संकल्प लेते हुए शपथ पत्र भरे। वाद विवाद में करीब 150 छात्राओं ने हिस्सा लिया। (15-12-18)