Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बाराबंकी : नारी को मिले सुरक्षित समाज

Published - Fri 01, Mar 2019

अपराजिता भाषण प्रतियोगिता

बाराबंकी। महिलाओं को सुरक्षित समाज मिले, ताकि वे भयमुक्त वातावरण में जी सकें। अपने विचार रख सकें और अधिकार पूर्वक रह सकें। इसी तरह बेटे और बेटी का भेद भी दूर होना चाहिए, इसी से घर खुशहाल रहेगी। बेटियां घर की रौनक होती हैं, इनकी इच्छाओं को मारकर घर की रौनक को खत्म न होने दें। अपराजिता अभियान के तहत 21 फरवरी को साईं ग्रुप ऑफ कॉलेज फतेहपुर में नारी सशक्तीकरण को लेकर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने यह बात रखी। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि सरकार व सरकार के जितने भी संबंधित विभाग हैं, सभी अपकी सुरक्षा के लिए लगे हुए हैं।  अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं के साथ नारी गरिमा को बनाए रखने के लिए संकल्प भी लिया। (21-2-19)