Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बेटे-बेटी का भेद मिटाएं

Published - Thu 07, Feb 2019

नारी सशक्तीकरण पर वाद-विवाद प्रतियोगिता

मुरादाबाद। घर-परिवार और समाज में आज भी कहीं न कहीं बेटों और बेटियों में भेद किया जाता है। इसी का परिणाम है कि बेटियों को उचित और पूरी शिक्षा के साथ ही कई अधिकारों से वंचित रखा जाता है। जबकि बेटियां आज हर क्षेत्र में कामयाब हो रही हैं। बेटियों को भी बेटों के समान पूरे अधिकार मिलने चाहिए और भेद खत्म होना चाहिए। अपराजिता अभियान के तहत 7 फरवरी को स्प्रिंग्स फील्ड स्कूल में नारी सशक्तीकरण पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने यह बात रखी। इस दौरान छात्राओं ने घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या सहित महिलाओं से जुड़ी अन्य कुरीतियों और अपराधों पर खुलकर प्रहार किए। प्रतियोगिता के बाद सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे और नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। (7-2-19)