Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सुल्तानपुर : बेटियों के नाम जलाए दीप

Published - Sat 16, Feb 2019

वसंत पंचमी पर अपराजिता आयोजन

सुल्तानपुर। गोमती नदी का सीताकुंड घाट 10 फरवरी को वसंत पंचमी पर्व पर नारी सशक्तीकरण की कोशिशों का गवाह बना। अमर उजाला की पहल अपराजिता अभियान के तहत एकत्र महिलाओं ने बेटियों के नाम पर दीप जलाए। महिलाओं ने बेटी बचाने का संकल्प लिया। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या, दहेज उन्मूलन समेत समाज में व्याप्त बेटी-बेटे का भेदभाव समाप्त करने का संकल्प दोहराया। महिलाओं व पुरुषों की मौजूदगी में सामूहिक रूप से की गई आदि गंगा गोमती की भव्य आरती ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिया। (10-2-19)