Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बाराबंकी : नारी हिंसा समाप्त हो

Published - Tue 19, Feb 2019

अपराजिता नारी सशक्तीकरण भाषण प्रतियोगिता

aparajita denbate competition yugantar vidhya mandir fatehpur barabanki

बाराबंकी। नारी तुम केवल श्रद्धा हो, विश्वास रजत नग पगतल में, पीयूष स्त्रोत ही बहा करो, जीवन की सुंदर समतल में। गीत के इन कुछ अल्फाजों के साथ छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण की आवाज बुलंद की। अपराजिता अभियान के तहत कस्बा फतेहपुर के युगांतर विद्या मंदिर में 13 फरवरी को नारी सशक्तीकरण पर भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। भाषण के माध्यम से बेटियों ने नारियों पर हो रहे अत्याचार को किस तरह से समाप्त हो इसके लिए अधिकारियों के समक्ष विचार रखे। इस पर भी मंथन हुआ कि इस समस्या से किस तरह से निजात मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (13-2-19)