Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

लखनऊ : सशक्त करें आवाज

Published - Wed 09, Jan 2019

विधिक जागरूकता वर्कशॉप

लखनऊ। कानून एक ऐसा हथियार है जिसके माध्यम से बेटियां अपने प्रति हो रहे शोषण के खिलाफ सशक्त तरीके से आवाज बुलंद कर सकती हैं। कानून की बेसिक पढ़ाई स्कूल स्तर पर अनिवार्य कर देनी चाहिए] ताकि अच्छे व बुरे की पहचान बचपन से ही हो। इससे कोई अपराध करने से पहले सौ बार सोचेगा। अमर उजाला के 'अपराजिता :100 मिलियन स्माइल्स' अभियान के तहत 8 जनवरी को कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जुटे हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने कानून की सहायता से बेटियों को सशक्त बनाने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने पुलिस और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोगों को व्यवहारिक तौर पर प्रशिक्षित करने की पुरजोर वकालत की। (8-1-19)