Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

छात्राओं की समस्याओं को सुलझाया

Published - Fri 04, Jan 2019

अपराजिता कार्यक्रम

aparajita event bhartiya inter collage gonda

गोंडा। छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। जब वे स्वस्थ रहेंगी तभी ठीक से पढ़ाई कर पाएंगी और लक्ष्य तक पहुंच पाएंगी। अपराजिता अभियान के तहत 3 जनवरी को गोंडा के कटरा बाजार स्थित भारतीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके सिंह ने छात्राओं से कही। उन्होंने टीन एजर्स को आयरन के इस्तेमाल की सलाह दी। इस दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल भी पूछे। कार्यक्रम में उपस्थित सहायक विकास अधिकारी पंचायत संदीप पांडेय से भी छात्राओं ने सवाल किए और कॉलेज आने के लिए सड़क नहीं होने का मुद्दा उठाया। इस पर उन्होंने निदान का भरोसा दिलाया। संवाद में सहायक ब्लॉक समन्वयक रवि तिवारी, मंजू यादव व प्रधानाचार्य अमर सिंह ने भी छात्राओं को सजग व सतर्क रहते हुए खुद की रक्षा करने और मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर 1200 छात्राओं ने शपथ पत्र भरे और संकल्प लिया। (3-1-19)