Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मैनपुरी : रोजगार के लिए बढ़ाएं कदम

Published - Sun 13, Jan 2019

महिला जागरुकता शिविर

मैनपुरी। महिलाओं के लिए सरकार योजनाएं चला रही हैं। महिलाएं इन योजनाओं का लाभ लेकर रोजगार कर सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को बैंक से कम से कम ब्याज दर पर ऋण भी आसानी से मिल जाएगा। अपराजिता अभियान के तहत 20 नवंबर को आलीपुर खेड़ा कस्बा के गौरव ज्ञान एकेडमी में आयोजित महिला जागरुकता शिविर में महिलाओं ने विचार साझा किए। महिला उद्यमी प्रभा शाक्य ने बताया कि उन्होंने बैंक से ऋण लेकर स्वरोजगार किया। कस्बे में जनरल स्टोर संचालित किया, अब अन्य कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सोच बदलनी होगी। ऐसा कोई काम नहीं है जो महिलाएं न कर सकें। कार्यक्रम में महिला सखी शशि प्रभा, कारोबारी चांदनी शाक्य, मनीषा राघव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं पशुपालन, मुर्गी पालन, मछली पालन के अलावा सिलाई कढ़ाई, अचार तैयार करना आदि कार्य कर सकती हैं।  केंद्र के उपायुक्त सुधीर कुमार यादव ने बताया ऋण संबंधी जानकारी दी। अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (20-11-18)