Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गाजीपुर : नारी को कमजोर समझना भूल

Published - Fri 18, Jan 2019

समाज में महिलाओं की भूमिका विषयक गोष्ठी

गाजीपुर। महिलाओं को अब कमजोर समझना भूल है। अब महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। समाज और देश में नारी सशक्तीकरण को लेकर काफी सजग प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं को जागरूक होना होगा। जब तक वह खुल कर बोलना शुरू नहीं करेंगी, तब तक समाज उन्हें अबला ही मानता रहेगा। अपराजिता अभियान के तहत 16 जनवरी को संत कबीर पब्लिक स्कूल छावनी लाइन में 'समाज में महिलाओं की भूमिका' विषयक गोष्ठी में वक्ताओं ने यह बात रखी। प्रधानाचार्य पंकज सिंह कुशवाहा ने कहा कि छात्राओं को हमेशा सतर्क और सजग रहते हुए अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ना चाहिए। इस मौके पर छात्राओं और कर्मचारियों ने अपराजिता शपथ ली। (16-1-19)