Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

भदोही : बेटियों को प्रोत्साहित करें

Published - Fri 18, Jan 2019

अपराजिता सजगता कार्यक्रम

aparajita event sant vivekanand school lalanagar bhadohi

लालानगर (भदोही)। अपने अधिकारों के साथ दूसरों के अधिकारों की रक्षा करने वाली नारियों को अब अबला नहीं कहा जा सकता। गत दिनों स्कूल वैन में आग लगने के दौरान जान जोखिम में डालकर 19 बच्चों को बचाने वाली सीता और सुमन नारी अपराजिता का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। संत विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अपराजिता अभियान के तहत 16 जनवरी को आयोजित महिला सजगता कार्यक्रम में यह विचार शिक्षकों और छात्राओं से साझा किए। प्रधानाचार्य अजय त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को नारी सम्मान और सशक्तीकरण की शपथ दिलाते हुए कहा कि नारी सजग है, उसे सिर्फ प्रोत्साहन देने की जरूरत है। अपनी सजगता और जागरूकता के चलते नारी स्वावलंबी बनने की राह पर निकल पड़ी हैं। आज की महिलाएं हर स्थिति का डटकर मुकाबला करने में सक्षम हैं। अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य कृषणानंद द्विवेदी ने कहा कि बेटियां दो घरों को रोशन करती हैं, जिससे पूरा समाज गौरवान्वित होता है। इसलिए बेटे और बेटियों के बीच का अंतर भूलकर बेटियों को भी बेहतर शिक्षा दी जानी चहिए। विनोद मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, सुशील नारायण, केके विंद, विनोद मिश्रा, संजयकांत खरे, सरोज मौर्या, माया देवी आदि शिक्षकों ने छात्राओं को सतर्क रहने की सीख दी। (16-1-19)