Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मतदान कर देश को बनाएं सशक्त

Published - Sun 07, Apr 2019

अपराजिता अभियान

aparajita event sitapur

अमर उजाला के अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत 6 अप्रैल को विभिन्न जगह आयोजन हुए। बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए तथा उनमें आत्मविश्वास जागृत किया गया। इसके अलावा बेटियों और महिलाओं को मतदान के लिए भी प्रेरित किया गया। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे तथा नारी गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया।

---

मतदान का महत्व समझाएं : मुरादाबाद। मतदान एक पर्व है। इस पर्व को पूरे उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। हर मतदाता का कर्तव्य है कि वह वोट जरूर दे। इसी से सशक्त सरकार चुनी जा सकती है। वीकेएस पब्लिक स्कूल में आयोजित मतदाता जागरुकता गोष्ठी में यह बात कही गई। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे लोगों को वोट देने के प्रति जागरूक करेंगे।

----

बच्चों के भविष्य के लिए वोट दें : बहराइच। वोट सभी का कर्तव्य है तो इसके कई फायदे भी हैं। व्यक्ति वोट करके सरकार चुनता है। सशक्त और अच्छी सरकार देश के लिए विकास करती है। इसी से हमारी आने वाली पीढ़ी और बच्चों का भविष्य भी उज्ज्वल होगा। इ​सलिए वोट जरूर करें। प्रयागपुर के रामप्रकाश इंटर कॉलेज सुहेलवा में वोटिंग अवेयरनेस कार्यशाला में समाजसेवी दिलीप सिंह ने यह बात कही। प्रधानाचार्य आशाराम यादव ने वोट के महत्व पर प्रकाश डाला।

----

हमसे ना टकराना, हमसे है जमाना : लखनऊ।  गोमतीनगर स्थित सेंट जेवीयर्स स्कूल की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने पहुंची अपराजिता की टीम। प्रशिक्षक धीरेंद्र व उनके सहयोगी ने बच्चों को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। इस मौके पर बच्चियों ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि आमतौर पर लड़कियों को अपने ही साथियों से डरना पड़ता है। वे बोलीं कि ऐसी ट्रेनिंग हममें आत्मविश्वास भरती है और हमें निडर बनाती है। स्कूल की डायरेक्टर डॉ. अर्जुमंद जैदी ने कहा कि अपराजिता अभियान अनुकरणीय पहल है। जिस तरह से बच्चियों को प्रशिक्षित किया जा रहा, वह काबिले-तारीफ है।

----
 

रैली से मतदाताओं को जागरूक किया : लखनऊ। बनो देश के भाग्यविधाता, अब जागो प्यारे मतदाता, सब बाधा को करके पार, वोट करेंगे अबकी बार...। जैसे नारों से लोगों में जोश भरते बच्चे अमर उजाला अपराजिता का मतदान जागरुकता का संदेश लेकर कड़ी धूप में सरोजनीनगर क्षेत्र में तीन किमी. तक पैदल चले। गांव-गांव गली-गली आगे बढ़ते वे हर किसी से बस यही आग्रह करते चले जा रहे थे कि चाहे जो हो जाए, वोट जरूर डालने जाना है। इस मौके पर एसडीओ, थानाध्यक्ष बंथरा रमेश सिंह रावत, बीडीओ सरोजनीनगर, ग्राम प्रधान धनंजय कन्नौजिया, सरोजनीनगर के सीओ समेत बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। अमर उजाला की मुहिम से जुड़ने का संकल्प लिया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बड़े बदलाव की संकेत देते हैं।

 

-----

नारी सुरक्षा और सम्मान जरूरी : कुल्लू। नारी की सुरक्षा और सम्मान जरूरी है। समाज बेटियों और महिलाओं का सम्मान करें, सुरक्षा भी करें। जरूरत पड़े तो पुलिस उनकी मदद को तैयार है। जिला मुख्यालय के शमशी में महिला सशक्तीकरण पर आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कोई भी परेशानी होने पर महिलाएं बेझिझक पुलिस को कॉल करें, उनकी समस्या का समाधान तुरंत करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने महिला के अधिकारों और कानूनों की भी जानकारी दी।

----


रंगोली में दिया मतदान का संदेश : गोंडा। शहर के दयानंद शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने महिला सश​क्तीकरण और कुरीतियों पर कटाक्ष करतीं रंगोलियां बनाई। साथ ही मतदान की प्रेरणा देने वाली रंगोलियां भी बनाई गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया। प्रबंधक बीएन मिश्रा सहित सभी लोगों ने मतदान करने की शपथ ली।

----

वोट है नागरिकों का असली हथियार : रायबरेली। सरेनी ब्लॉक के महात्मा बुद्ध विद्या मंदिर हुल्लापुर में आयोजित मतदाता जागरूकता वर्कशॉप मे बेटियों को जागरूक किया गया। प्रबंधक धर्मेंद्र और प्राचार्य कपूर सिंह ने कहा कि वोट आपका असली हथियार है, इसके इस्तेमाल से न सिर्फ अपना देश सशक्त बनता है बल्कि नई दिशा तय करता है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की उम्र वाले युवा मतदान में जरूर हिस्सा लें और लोगों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बेटियों को संकल्प दिलाया कि वह घर में जाकर माता-पिता, भाई-बहन के साथ पड़ोसियों को भी वोट डालने के लिए जागरूक करेंगी।

----

वोट जरूर करें : कुशीनगर। लोकतंत्र का अर्थ है जनता का शासन। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को वोट जरूर डालना चाहिए। श्री गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज खड्डा में आयोजित लोकतंत्र की पाठशाला में एसडीएम दिनेश कुमार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को चाहिए कि खुद तो वोट डाले साथ में आसपास की महिलाओं को भी वोट डालने को प्रेरित करें, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। मतदान प्रतिशत जितना बढ़ेगा, उतने ही अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव होगा। इससे देश प्रदेश और जिले का विकास होगा।

-----

मतदान करके बनाएं सशक्त सरकार : सीतापुर। पंजाबी धर्मशाला में आयोजित मतदाता जागरुकता कार्यशाला में महिलाओं ने कहा इस बार का लोकसभा चुनाव देशहित के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। देश में जनता के सामने बहुत सी समस्याएं हैं। इनका निस्तारण होना बहुत जरूरी है। अगर यह दूर नहीं होगी तो हम लोग इनसे जूझते रहेंगे। इसके लिए जरूरी है कि हम लोग एक सशक्त सरकार का गठन करें। इसके लिए हमें मिल जुलकर शत-प्रतिशत मतदान करना है। खासकर महिलाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। अक्सर महिलाएं मतदान करने नहीं जाती हैं। क्योंकि वह अपने मत का महत्व नहीं जानती है। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि महिलाओं को जागरूक करें। तभी मतदान प्रतिशत में इजाफा होगा।

 

----

बेटियां बढ़ रही आगे : श्रावस्ती। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय भयापुरवा की छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। वे शिक्षा के साथ ही सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण प्राप्त कर आगे बढ़ रही हैं। इसके पीछे मंशा है कि बेटियों को शिक्षित, स्वावलंबी, जागरूक व आत्मनिर्भर बनाया जाए। ऐसे में अपराजिता अभियान व वोडाफोन सखी द्वारा छात्राओं को शिक्षा के साथ ही सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है। इसमें मिल रहे आत्मरक्षा के टिप्स बेटियों को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। विद्यालय की शिक्षिकाओं का मानना है कि शिक्षित होकर बेटियां अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ ही सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी सुरक्षा कर सकेंगी।