Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मुजफ्फरनगर : संस्कारवान बनें

Published - Thu 10, Jan 2019

संस्कार जागरुकता, राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर। संस्कार परिवार की नींव होते हैं। अगर पूरा परिवार संस्कारों से बंधा हो तो वहां कभी भी किसी भी प्रकार की विपदा नहीं आती। अगर कोई परेशानी आती भी है तो पूरा परिवार साथ मिलकर उसे दूर करने में सक्षम होता है। स्वामी कल्याणदेव कन्या इंटर कॉलेज बघरा में अपराजिता अभियान के तहत 6 दिसंबर को  संस्कार जागरुकता, देशभक्ति व राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम में आचार्य गुरुदत्त आर्य ने छात्राओं से यह बात कही। इस दौरान छात्राओं ने यज्ञ में आहुतियां भी दी और सशक्त बनने का संकल्प लिया। मेधावी छात्राओं को वैदिक साहित्य भी दिया गया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल शर्मा और शिक्षिकाओं के नेतृत्व में 600 छात्राओं ने संकल्प पत्र भरे। (6-12-18)