Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

स्वच्छता, स्वास्थ्य के साथ रोजगार की भी सीख

Published - Mon 04, Mar 2019

अपराजिता अभियान

aparajita women empowermen sanwad gic gvad chamoli

अपराजिता अभियान के तहत 3 मार्च को संतकबीरनगर और चमोली के ग्वाड़ में आयोजित कार्यक्रम में न सिर्फ छात्राओं और महिलाओं, बल्कि शहर के लोगों को भी स्वच्छता और स्वास्थ्य का पाठ पढ़ाया गया। वहीं, महिलाओं को सशक्तीकरण के लिए स्वरोजगार अपनाने को भी प्रेरित किया गया।

----

स्वच्छता से ही अच्छा स्वास्थ्य : संतकबीरनगर। घर और उसके आसपास स्वच्छता रखेंगे, तभी हम खुद और परिवार स्वस्थ रह पाएगा। स्वच्छता से ही हम कई तरह की बीमारियों को भगा सकते हैं। इसके अलावा मोहल्ले, कॉलोनी और शहर को सुंदर बना सकते हैं। संतकबीरनगर की तहसील खलीलाबाद के पठान टोला मोहल्ला में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यह बात कही गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा के साथ ही मोहल्ले के लोगों ने भी हाथों में झाड़ू लेकर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सभी को स्वच्छता और अपराजिता मुहिम की शपथ दिलाई गई।

-----

स्वरोजगार से सशक्त बने नारी : चमोली। बेटियों को शिक्षा से जोड़ने के साथ ही महिलाओं को खुद को स्वरोजगार से भी जोड़ना चाहिए। इसी से महिलाएं खुद को परिवार और समाज में साबित कर पाएंगी और कई तरह की भ्रांतियां भी दूर होंगी। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर ग्वाड़, चमोली में आयोजित जागरुकता गोष्ठी मं यह बात कही गई। इस दौरान महिलाओं को स्वरोजगार की शुरुआत कर आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया गया। इस गोष्ठी में 200 महिलाओं ने हिस्सा लेते हुए महिला सशक्तीकरण का भी संकल्प लिया।