Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

वोट देकर देश के विकास में भागीदार बनें

Published - Sun 14, Apr 2019

अपराजिता मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

aparajita event sultanpur

अमर उजाला के अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत 13 अप्रैल को विभिन्न शहरों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम हुए। इस दौरान लोगों को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार आप वोट देकर देश के विकास में भागीदार बन सकते हैं। मतदाताओं को वोट जरूर देने का संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान अपराजिता शपथ पत्र भी भरे गए तथा नारी गरिमा को बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।

---

चुनाव में महिलाएं निभाएं पूरी भागीदारी : बाराबंकी। महिलाएं अपने मताधिकार के बारे में जानें। वोट देकर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाएं। अगर महिलाएं इसके प्रति जागरूक होंगी, तभी अधिक मतदान होगा और एक सशक्त सरकार चुनी जा सकेगी। गाजीपुर स्थित रामार्पित कॉलेज में मतदाता जागरुकता अभियान के दौरान एसआई भरत ​सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सशक्त सरकार से ही देश का विकास संभव है। इसलिए वोट जरूर करें। राजस्व अधिकारी जमुना प्रसाद ने कहा कि आप सभी अपने बूथ पर जाकर मताधिकार का प्रयोग करें और एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य निभाएं।

----

मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : सुल्तानपुर। लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ी ताकत होती है। हम इसके लिए अपने अभिभावकों के साथ ही अन्य लोगों को जागरूक करेंगे। यशोदा मेमोरियल पब्लिक स्कूल अमेठी में मतदाता जागरूकता कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कई लोग वोट नहीं देते, जबकि यह उनका कर्तव्य है। उन्हें अधिकारपूर्वक अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। यह एक अच्छी सरकार चुनने में सहायक होता है। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षिकाओं ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली।

----

रंगोली से मतदान का संदेश : सीतापुर। राजकीय इंटर कॉलेज में बालिकाओं ने रंगोली सजाकर मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने मतदाताओं से गुजारिश की कि वे भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। खुद मतदान करने बूथ पर जाकर वोट करें और दूसरों को भी मतदान बूथ पर ले जाकर वोट डलवाएं। इससे लोकतंत्र मजबूत होगा और अच्छी सरकार भी बनेगी। छात्राओं ने वोट देने की अपील करती शानदार रंगोली बनाई, जिसे सभी ने सराहा।

 

-----

मतदान देशहित में जरूरी : बीकापुर (अयोध्या)। बीकापुर क्षेत्र के गोला बाजार खजुरहट में संचालित सागर कोचिंग क्लासेज के छात्र छात्राओं और अध्यापकों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदान करने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली। मतदान जागरूकता की शपथ लेने के साथ छात्र, छात्राओं और अध्यापकों ने मतदान जागरूकता के शपथ पत्र भी भरे। इस दौरान कहा गया कि मतदान करना देशहित में है। इससे देश की सुरक्षा और विकास बढ़ेगी। देश को सशक्त बनाने के लिए मतदान जरूर करें। मतदाता जागरूकता की शपथ लेने वालों में कोचिंग सेंटर के संचालक श्याम यादव, राहुल साहू, अर्चना त्रिपाठी, प्रखर शुक्ला, शीला देवी, प्रज्ञा शुक्ला, प्रगति शुक्ला, कुमकुम, तुषार , रोहित सत्यम, मंजू आदि शामिल रहे।

----

मतदान की शपथ : अयोध्या। हैरिंग्टनगंज में पलिया चौराहे पर वोटर अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन हुआ। इस अवसर पर लोगों को एक-एक वोट का महत्व समझाया गया। उन्हें बताया गया कि वोट अमूल्य है और लोकतंत्र में हर एक वोट बहुत ही ताकतवर है। इसलिए वोट जरूर करें और सही उम्मीदवार का चयन करें। ऐसे उम्मीदवार को चुनें जो आपके क्षेत्र और देश के विकास में योगदान दें। आप भी वोट देकर देश के विकास में भागीदार बनें। इस दौरान सभी ने मतदान करने की शपथ ली।


----

 

वोट देकर देश के विकास में बनें भागीदार : बीकापुर (अयोध्या)। बीकापुर कस्बे में संचालित ब्राइट फ्यूचर कोचिंग क्लासेज के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदान करने और मतदान के लिए दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली। इस दौरान अध्यापकों ने कहा कि आपका एक वोट देश को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। देश के हर जिम्मेदार नागरिक को वोट करना चाहिए, ताकि देश के विकास में वे खुद को भागीदार समझ सकें। शपथ लेने वालों में कोचिंग सेंटर के संचालक पंकज यादव, शिक्षक सुरेश यादव, शुभम तिवारी, प्रदीप पांडेय, छात्र पूनम विश्वकर्मा , शिखा तिवारी, ज्योति पांडेय, अंकित उपाध्याय, संजना श्रीवास्तव, गोल्डी, अंतिमा, अर्चना वर्मा, रीमा  मौर्य आदि शामिल रहे।

----

 

लोकतंत्र के पर्व में सभी निभाएं सहभागिता : संतकबीरनगर। लोकतंत्र के महापर्व में सभी नागरिकों की सहभागिता जरूरी है। निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन हर स्तर से तैयारी में जुटा है। मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में आयोजित मतदाता जागरुकता गोष्ठी में सीओ सदर रमेश कुमार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यहां पिछली बार केवल 52 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार मत प्रतिशत को बढ़ाना है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली।

----

 

पाठ्यक्रम में शामिल हो मतदान का महत्व : लखनऊ। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत का कम होना एक बड़ा मुद्दा है। शहरी और पढ़े-लिखे मतदाता ही मतदान करने में पिछड़े साबित हो रहे हैं। आखिरकार ऐसी क्या वजह है जो लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने से रोक रही है, इसके कारण और समाधान तलाशने की मंशा से ‘अमर उजाला’ कार्यालय में फोकस ग्रुप की शुरुआत हुई। इसमें शहर के नामचीन बुद्धिजीवी वर्ग को आमंत्रित किया गया। इस मौके पर लखनऊ विश्वविद्यालय के वीसी प्रो.सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सीएम नौटियाल, सर्राफा व्यापारी आदीश कुमार जैन, सर्राफा व्यापारी कैलाश चंद्र जैन, वरिष्ठ रंगकर्मी मृदुला गर्ग, शिक्षक डॉ. शकुंतला मिश्रा, राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय से डॉ. अवनीश चंद्र मिश्रा, एडवा की प्रदेश अध्यक्ष मधु गर्ग, रवि भट्ट, इतिहासकार बीसी गोयल, पूर्व अपर नगर आयुक्त  जय प्रकाश, पंकज भूषण, कृष्ण कुमार यादव, डॉ. भरत राज सिंह, डॉ. जीपी सिंह शामिल हुए।  इस दौरान बताया गया कि मतदाता सूची की गड़बड़ियों की वजह से भी काफी लोग वोट नहीं डाल पाते हैं। लोकतंत्र की शिक्षा दी जाए और यह बताएं कि वोट देना कितना जरूरी है। इसके लिए पाठ्यक्रम में व्यवस्था की जानी चाहिए। प्रत्याशियों की योग्यता भी तय करने की जरूरत है।

 

----

सिंचाई खातिर जो हमरे खेतन तक पानी पहुंचाई वहै हमार नेता होई : लखनऊ। बहुत होई गवा भैया अब बयानबाजी न चली। सिंचाई खातिर जो हमरे खेतन तक पानी पहुंचाई वहै हमार नेता होई। खरिहान और चकरोट से जो अवैध कब्जा हटवाई वहीं सांसद चुनके भेजा जाई। क्षेत्र में एकौ डिग्री कालिज नाई हई, बताओ अब बिटियन का तेरहवां दर्जे में कहा भेजा जाय। बिटियन की पढ़ाई खातिर जो कालिज का इंतजाम कराई वही के मूड़े जीत क्यार सेहरा बांधब। निगोहां में लगी चुनावी चौपाल में लोगों ने जमकर बतकही की। कोऊ कब्जेदारी से मुक्ति की तारीफ कर रहा था तो कोऊ पशु आश्रय केंद्र बनै के बादि बदले हालात की। मौका था अमर उजाला के अपराजिता अभियान की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चुनावी चौपाल का। कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्रधान अजय सिंह ने सभी को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई।