Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

जागरूक मतदाता बनकर करें मतदान

Published - Sun 31, Mar 2019

अपराजिता मतदाता जागरुकता अभियान

aparajita event kushinagar

अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत 30 मार्च को कुशीनगर और अयोध्या में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम हुए। इसमें महिला मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही वोट का महत्व बताया गया। कार्यक्रम में अपराजिता शपथ पत्र भरे गए तथा नारी गरिमा को बनाए रखने की शपथ भी ली गई।

----

मतदाता को बनाएं जागरूक: कुशीनगर। आप अभी वोट नहीं दे सकतीं, लेकिन अपने अभिभावकों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों को वोट देने के लिए जरूर प्रेरित करें। जिद करके लोगों को मतदान के लिए बूथ तक भिजवाएं। यह लोकतंत्र का महापर्व है। इसे उल्लास से मनाएं। वीणा वादिनी गर्ल्स इंटर कॉलेज पडरौना में सेहत एवं मतदाता जागरूकता की पाठशाला में डॉक्टर पल्लवी सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि महिला उत्थान के लिए शिक्षा जरूरी है। खानपान का संतुलन और सफाई पर ध्यान देकर निरोगिता रहा जा सकता है। कार्यक्रम में डीआईओएस व नगर पालिका के ईओ ने भी मतदान का महत्व समझाया।

----

मतदान करने का संकल्प : अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के योग विभाग में मतदाता जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में विभाग के समन्यवयक एसएस मिश्रा ने बच्चों को लोकसभा चुनाव 2019 में मतदाताओं की भूमिका और उसके महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस बार जिले को मतदान प्रतिशत में अव्वल आना चाहिए। विभाग के शिक्षक अनुराग सोनी ने कहा, बेटियां चुनाव में अधिक से मतदान करें। इस दौरान विभाग की छात्राओं की ओर से मतदान करने का संकल्प लिया गया।