Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

झांसी : किशोरावस्था जीवन का अहम पड़ाव

Published - Sun 17, Feb 2019

किशोरी जागरूकता शिविर

झांसी। किशोरावस्था जीवन का अहम पड़ाव होता है। इस दौरान कई शारीरिक बदलाव होते हैं। ये शारीरिक बदलाव कई बार कष्टदायक भी होते हैं। ऐसे में घबराएं नहीं। घर में मां और बड़े महिला सदस्यों को बताएं और जरूरत पड़े तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। अपराजिता अभियान के तहत 5 फरवरी को डॉ. राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित किशोरी जागरूकता शिविर में जिला महिला अस्पताल की किशोरी क्लीनिक की काउंसलर हेमलता शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव की जानकारी दी और उनसे निपटने के उपाय बताए। इस दौरान शपथ पत्र भरकर नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली गई। (5-2-19)