Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोरखपुर : सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

Published - Wed 19, Dec 2018

चेतना तिराहे पर जन जागरूकता अभियान

गोरखपुर। महिलाएं हमेशा सतर्क रहें, इसी से वे सुरक्षित भी रहेंगी। पुलिस हेल्पलाइन नंबर भी साथ रखें, ताकि कभी भी जरूरत पड़ने पर मदद ली जा सके। कुछ ऐसी ही सीख 16 दिसंबर को चेतना तिराहे पर जन जागरुकता अभियान के तहत महिलाओं को दी गई। अपराजिता मुहिम के साथ जुड़ते हुए महिलाओं ने निर्भया की बरसी पर अभियान चलाया और महिलाओं, युवतियों को जागरूक किया। इस दौरान 55 शपथ पत्र भी भरे गए।