Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बरेली : अधिकारों का करें उपयोग

Published - Mon 07, Jan 2019

कानून की पाठशाला

बरेली। महिलाओं के लिए बने कानून उन्हें और मजबूत बनाते हैं। कानून की मदद से ही महिला अत्याचारों से मुक्ति पाने के साथ ही अपने अधिकार भी हासिल कर सकती हैं। इसके लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है। इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में 26 दिसंबर को अपराजिता अभियान के तहत आयोजित कानून की पाठशाला में एडवोकेट राजेश्वरी गंगवार ने कानून की जानकारी देते हुए छात्राओं से यह बात कही। इस दौरान छात्राओं को महिलाओं से जुड़े विभिन्न अधिकारों और कानूनों के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें साहसी बनकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने को प्रेरित किया। इस दौरान 150 से अधिक छात्राओं ने अपराजिता शपथ पत्र भरकर संकल्प लिया। (26-12-18)