Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

चित्रकूट : नशे को दूर भगाएं

Published - Thu 07, Feb 2019

महिला जागरुकता कार्यशाला

aparajita mahila sajagta event sfatik shila chitrakoot

चित्रकूट। महिलाओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने घर और परिवार की होती है। उनका यह भी कर्तव्य है कि घर का कोई सदस्य अगर गलत राह पर जा रहा है तो उसे सही रास्ता दिखाना। महिलाओं को चाहिए कि वह घर में बेटियों की शिक्षा की अलख जगाएं और परिवार का कोई भी सदस्य अगर नशा करता है तो उसे छुड़वाना है। अपराजिता अभियान के तहत 5 फरवरी को स्फटिक शिला में आयोजित नारी सशक्तीकरण पर चर्चा में महिलाओं से यह बात कही गई। इस दौरान छात्राओं को भी सजग व सतर्क रहने को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सभी ने अपराजिता शपथ भी ली। (5-2-19)