Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बलिया : दृढ़ संकल्प से आगे बढ़ें

Published - Sat 19, Jan 2019

महिला सजगता संगोष्ठी

बलिया। शिक्षा एक ऐसा रास्ता है, जिसकी बदौलत महिलाएं आगे बढ़ सकती हैं, खुद को साबित कर सकती हैँ। आज शिक्षित महिलाओं ने अपने अधिकारों को उठाया और कानून और संविधान की मदद से उन अधिकारियों को हासिल भी किया। आप भी शिक्षित होकर समाज को सहीं दिशा दें। अपराजिता अभियान के तहत 18 जनवरी को द्वारिका प्रसाद सिन्हार महिला महाविद्यालय रजवारवीर में आयोजित महिला सजगता संगोष्ठी में वक्ताओं ने यह विचार छात्राओं के साथ साझा किए। इस दौरान छात्राओं को मजबूत दृढ़संकल्प के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी गई। इसके बाद सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे व संकल्प लिया। (18-1-19)