Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गाजीपुर : शिक्षा के प्रति जागरूक हों महिलाएं

Published - Mon 14, Jan 2019

महिला उत्थान पर संगोष्ठी

aparajita mahila sajagta sanghoshthi ram lakshman janki collage gazipur

नंदगंज (गाजीपुर)। आज के परिवेश में सभी महिलाओं को शिक्षित होना सबसे आवश्यक है। जागरूक महिला ही अपने अधिकार की लड़ाई लड़ सकती है। अपराजिता अभियान के तहत 12 जनवरी को ठाकुरजी राम लक्ष्मण जानकी महिला महाविद्यालय एवं इंटर कॉलेज में आयोजित महिला उत्थान विषयक संगोष्ठी में महिला महाविद्यालय के संरक्षक त्रिभुवन नाथ सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा से ही समाज तरक्की कर सकता है। उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद छात्राओं को शिक्षा और सुरक्षा के प्रति शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भी भरे। (12-1-19)