Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सीतापुर : सतर्क रहकर दुर्घटना से बचें

Published - Tue 22, Jan 2019

यातायात नियम बताए

aparajita mahila sajagta yashoda devi girls collage sitapur

सीतापुर। यातायात नियमों का पालन करके हम खुद को और सामने वाले को दुर्घटना से बचा सकते हैं। जब तक लाइसेंस न बने, बच्चों को वाहन नहीं चलाना चाहिए। बड़ों को भी प्रेरित करना चाहिए कि वे सावधानी से नियरों का पालन करते हुए वाहन चलाएं और दुर्घटना से बचें। अपराजिता अभियान के तहत 16 जनवरी को स्व. यशोदा देवी कन्या महाविद्यालय में 'महिला सशक्तीकरण व सड़क सुरक्षा'विषय पर एक परिचर्चा हुई। इसमें छात्राओं, शिक्षिकाओं ने अपनी राय रखी। इस दौरान शिक्षिकाओं ने कहा कि महिलाएं जब शिक्षित होंगी तो घर परिवार सशक्त होगा और जब यातायात के नियमों का पालन किया जाएगा तो दुर्घटनाओं में कमी आएगी। अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (16-1-19)