Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

आत्मनिर्भर बनें महिलाएं

Published - Thu 17, Jan 2019

महिला सशक्तीकरण पर हुई बात

चंबा। सशक्त परिवार और समाज के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी है। महिलाएं घर से बाहर जाने में असमर्थ हों तो घर में ही खाली जमीन पर फल और सब्जी वाले पौधे लगाकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। अपराजिता अभियान के तहत 1 दिसंबर को ग्राम पंचायत सुंगल में आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह बात महिलाओं से कही। कार्यक्रम में उद्यान विभाग के विषय वास्तुवाद विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद शाह, पुलिस विभाग से एसआई चंद्रहंस, आरक्षी और अधिवक्ता, ग्राम पंचायत प्रधान भुवनेश शर्मा ने महिलाओं की स्थिति के बारे में परिचर्चा की और उन्हें आगे बढ़ने को प्रेरित किया। इस दौरान नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने देने का भी आह्वान किया गया, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। अंत में सभी ने अपराजिता अभियान की शपथ ली। (1-12-18)