Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

चम्पावत: शक्ति हैं बेटियां

Published - Tue 08, Jan 2019

महिला जागरुकता कार्यक्रम

चम्पावत। बेटियां शक्ति का रूप हैं। नवरात्र में मां की पूजा करने वाले ही इन बेटियों को कोख में खत्म कर रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए महिलाओं को खुद ही आवाज उठानी होगी। अपराजिता अभियान के तहत लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र में 4 जनवरी को आयोजित महिला जागरुकता कार्यक्रम में यह बात कही गई। इस दौरान महिलाओं को स्वावलंबी बनने और खुद को मजबूत बनाने की सीख दी गई। साथ ही बेटियों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया। सभी ने अपराजिता शपथ भी ली। (4-1-19)