Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बस्ती : मताधिकार का उपयोग जरूर करें

Published - Tue 12, Mar 2019

रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया

बस्ती। मतदान करना आपका अधिकार है। देश में एक सशक्त और विकास करवाने वाली सरकार चुनने के लिए जरूरी होता है कि वोट का उपयोग किया जाए। मतदाता अपने वोट से ईमानदार और अच्छी छवि वाले जनप्रतिनिधि को चुनकर क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभा सकता है। तहसील सदर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अपराजिता अभियान के तहत 28 फरवरी को आयोजित मतदाता जागरुकता रैली के दौरान अपर जिला अधिकारी रमेश चंद और उप जिला अधिकारी प्रकाश शुक्ल ने यह बात कही। इस दौरान 828 शपथ पत्र भी भरे गए तथा नारी गरिमा का संकल्प लिया गया। (28-2-19)