Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मथुरा : मेंहदी नारी का शृंगार

Published - Sun 17, Feb 2019

मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन

गोवर्धन (मथुरा)। हाथ में मेंहदी का कोन, हथेली पर खिंच रही हीना की लकीर, मन में अपने इस हुनर की दाद बटोरने की दिली तमन्ना। हर एक चेहरे पर झलक रही थी तन्मयता। कुछ ऐसा ही नजारा 9 फरवरी को मुरारी कुंज सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में देखने को मिला। अपराजिता अभियान के तहत आयोजित मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में बालिकाओं एवं महिला शिक्षिकाओं ने उत्साह से भाग लिया। छात्रा साक्षी प्रथम रही, जबकि शिक्षिकाओं में प्रतिभा लवानियां प्रथम रहीं। निर्णायक मंडल की ओर से दीपिका कौशिक ने प्रतिभागियों की सर्वश्रेष्ठ मेंहदी का चयन किया। इसके बाद सभी ने अपराजिता संकल्प लिया। प्रधानाचार्य ब्रजबल्लभ शर्मा ने कहा कि बेटियां किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं। ब्यूटीशियन, सिलाई, कढ़ाई जैसे कोर्स करके भी अपने हुनर से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। वहीं शिक्षिका खुशबू अग्रवाल ने बताया कि हाथों में रचने वाली मेहंदी एक खिलता रंग ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का हिस्सा है। यह हमारी आने वाली खुशियों का प्रतीक है। मेहंदी नारी का शृंगार है। यह शगुन में लगाई जाती है। (9-2-19)