Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

तनाव मुक्त होकर करें परीक्षा की तैयारी, जरूर मिलेगी सफलता

Published - Sat 15, Feb 2020

ड्रग्स फ्री ऐप पर दें नशे के कारोबारियों की जानकारी, गुप्त रहेगा नाम, मोबाइल स्टोर पर डाउनलोड करें एनईआरएस ऐप: विजय रघुवंशी

aparajita Sirmaur

सतौन (सिरमौर)। चंद दिनों बाद स्कूलों की परीक्षाएं शुरू होने वाली है। लिहाजा, तनावमुक्त होकर विद्यार्थी परीक्षाओं की तैयारियों में जुट जाएं। परीक्षा में सफलता मिलेगी या नहीं, इसकी चिंता छोड़कर अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करें। पुरूवाला थाना के प्रभारी विजय रघुवंशी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन में अमर उजाला की अपराजिता : 100 मीलियन स्माइल मुहिम के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ज्ञानवर्धक जानकारियां दी। कार्यक्रम में आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन, एसवीएम हाई स्कूल, टीएफसी पब्लिक हाई स्कूल, हिम पब्लिक हाई स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि कोई गलत व्यवहार करें तो उसका विरोध करें। ऐसा नहीं किया तो उसके हौसले बुलंद हो जाएंगे और वह बड़ी घटना का कारण भी बन सकता है।
रघुवंशी ने कहा कि महिला सेवा, त्याग, क्षमा और ममता की प्रतीक है। यह नारी का शक्ति स्वरूप है। फिर नारी कैसे अबला हो सकती है। नारी शक्तिशाली है। जरूरत है तो बस अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होने की। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के भाव को उसकी नजर से पहचाने। वह किस नजर से देख रहा है। नजर में इरादा गलत लग रहा है तो इसका विरोध करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सहायता के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई है। उन्होंने विभिन्न ऐप की भी जानकारी दी। कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल अपना ज्ञान अर्जित करने के लिए लगाए। उन्होंने कहा कि मोबाइल स्टोर में जाकर एनईआरसी (नेशनल इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम) ऐप डाउन लोड कर दें। इसमें 112 डायल करने पर पुलिस तुरंत आप तक पहुंच जाएगी। उन्होंने ऐप डाउनलोड करने के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने सीएम सेवा संकल्प हेल्पलाइन की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने में पुलिस को जनता के सहयोग की जरूरत है। इसके लिए ड्रग फ्री ऐप डाउनलोड़ कर नशे के बारे में जानकारी दें। यह जानकारी पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

गुड और बेड टच क्यों, सीधा होना चाहिए डांट टच मी
कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि नारी देश की शान है। बच्चे देश का भविष्य। युवा पीढ़ी आगे न बढ़े तो देश आगे नहीं बढ़ेगा। स्वयं पर हुई घटना को यदि छुपाकर रखा तो पुलिस भी कुछ नहीं कर सकेगी। लिहाजा, अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि अक्सर यह बताया जाता है कि गुड टच और बेड टच के बारे में बताया जाता है। लेकिन, मेरा मानना है कि टच ही क्यों। सीधा होना चाहिए कि डांट टच मी।

यह रहे कार्यक्रम में उपस्थित 
इस अवसर पर सतौन पंचायत के प्रधान रजनीश चौहान, पूर्व उप प्रधान शमशेर गुप्ता, स्कूल एसएमसी अध्यक्ष सुखदेव तोमर, प्रताप चौहान, स्कूल के प्रधानाचार्य अजय गुप्ता, अनिल नागवाल, अजय शर्मा, नरेश तोमर, तारा कपूर, सीमा, बबीता तोमर, बाला तोमर, रेखा तोमर, बबीता आदि उपस्थित थे।