Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मिर्जापुर : महिलाएं जानें अपने अधिकार

Published - Sat 22, Dec 2018

पुलिस की पाठशाला का आयोजन

aparajita police ki pathshala mirzapur

मिर्जापुर। महिलाओं को अब डर-डर कर जीना छोड़ देना चाहिए। अब माहौल पहले के जैसा नहीं है। महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपने खिलाफ हो रहे अपराधों के खिलाफ भी वे चुप नहीं रहें। विन्ध्वासिनी महिला महाविद्यालय में 22 दिसंबर को आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय एवं महिला थानाध्यक्ष सीमा सिंह ने छात्राओं से यह बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध और अपराधी का खुलकर मुकाबला करें, जरूरत पड़े तो पुलिस की मदद लेने में संकोच न करें। महिलाएं अपने अ​धिकारों को जानें और परेशानी होने पर कानून की मदद लें। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें, पुलिस हमेशा आपकी सहायता के लिए तैयार है। (22-12-18)