Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मैनपुरी : नारी है सर्वस्व विधाता

Published - Tue 05, Feb 2019

अपराजिता रंगोली प्रतियोगिता

aparajita rangoli cometition gsm school bewar mainpuri

बेवर (मैनपुरी)। नारी है सर्वस्व विधाता, उससे ही सारा संसार जीवन पाता, नारी का करो सम्मान, तभी बनेगा देश महान, महिलाओं को ना समझो बेकार जीवन का है यह आधार आदि संदेश जीएसएम महाविद्यालय में छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिए। छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण को रंगों के माध्यम से व्यक्त किया। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत कस्बे के जीएसएम विद्यालय में 22 जनवरी को महिला सशक्तीकरण विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बीटीसी, बीए, बीएससी की करीब सौ छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने नारी शक्ति के विविध रूपों को रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। रंगोली के माध्यम से बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया। रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. क्षमा सिंह, डॉ. सीमा सक्सेना ने निभाई। कॉलेज के प्रबंधक मनोज दुबे ने कहा कि इस तरह के अभियान छात्राओं के मन में बेहतर सोच विकसित करते हैं। साथ ही छात्राओं को अपनी बात कहने का मौका मिलता है। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कल्पना तिवारी, प्रशांत चौहान, अमित चौहान, स्वप्निल चौबे, अवधेश परिहार, मुनेंद्र चौहान, वंदना सक्सेना, डॉ. करुणेश पाठक, अवधेश चौबे ने भी विचार रखे। अंत में सभी ने नारी गरिमा का संकल्प लिया। (22-1-19)