Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मथुरा : बेटी और पर्यावरण बचाने का संदेश

Published - Thu 31, Jan 2019

रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

सौंख (मथुरा)। कस्बे के चंद्रभान जयदेवी विद्या मंदिर में अपराजिता अभियान के तहत 24 जनवरी को आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया। चार ग्रुप में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन कृष्ण कुमार अग्रवाल व प्रबंध निदेशक मिथलेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता रानी लक्ष्मी बाई, अहिल्या बाई,  सावित्री बाई व मीरा बाई ग्रुप के मध्य हुई, जिसमें लक्ष्मीबाई ग्रुप प्रथम स्थान पर रहा। विजेता टीम को अमर उजाला की ओर से शील्ड देकर सम्मानित किया गया। शिक्षिका कल्पना रानी ने कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में बेटियां सफलता पाकर नाम रोशन कर रही हैं और पढ़ाई में भी परचम फहरा रही हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (24-1-19)