Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मैनपुरी: नारी शक्ति का कराया अहसास

Published - Wed 13, Feb 2019

अपराजिता रंगोली प्रतियोगिता

मैनपुरी। छात्राओं ने रंगों से नारी शक्ति का अहसास कराया। प्रतियोगिता में रंगोली बनाकर नारी को सशक्त बनाने का संदेश दिया,वहीं बेटी बचाने की मार्मिक अपील की। साथ ही नारी सशक्तीकरण के लिए शिक्षा का महत्व बताया। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत 6 दिसंबर को अजीतगंज के एनके  कॉलेज में महिला सशक्तीकरण विषय पर रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने महिला सुरक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति के स्लोगन लिखकर आकर्षक रंगोली बनाईं। रंगोली इतनी आकर्षक थी कि निर्णायकों को चुनाव करने में मशक्कत करनी पड़ी। पूजा दिवाकर, स्वीटी, शिक्षिका चांदनी चौहान, विद्यालय के प्रबंधक अजय यादव, प्रधानाचार्य अवनीश वर्मा, प्रवक्ता सोवेंद्र यादव सहित करीब सौ छात्राओं ने अपाजिता शपथ ली। (6-12-18)