Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

एटा : रंगोली से बेटी बचाने का संदेश

Published - Sat 16, Feb 2019

रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता

एटा। महिला ही समाज का निर्माण करती है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं परचम लहरा रहीं हैं। अब आपको अपराजिता बनना है। किसी से डरने की जरूरत नहीं है। जिस तरह से रंगोली में रंग उकेरे हैं। ठीक उसी तरह जिंदगी को भी रंगों की तरह ही सजाकर रखना है। अपराजिता अभियान के तहत 17 जनवरी को पुष्पा देवी गर्ल्स डिग्री तथा इंटर कॉलेज में आयोजित रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं से यह बात कही गई। महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ. अनुपमा यादव और प्राचार्य डॉ. ऋचा यादव ने छात्राओं को लगातार मेहनत करते हुए आगे बढ़ने को प्रेरित किया। दोनों प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। छात्राओं ने रंगोली बनाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। निर्णायक की भूमिका में डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. रिचा यादव, डॉ. विनीता सिंह, तथा डॉ. कंचन चौहान रही। प्रतियोगिता में विजेता रही छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर सभी छात्राओं ने साझा शपथ लेते हुए संकल्प को दोहराया। (17-1-19)