Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

हर परिस्थिति का करें मुकाबला

Published - Mon 21, Jan 2019

नारी सशक्तीकरण रैली

aparajita relley sanwid gurukulam vrindavan mathura

वृंदावन (मथुरा)। बेटियां अब कमजोर नहीं, लेकिन समाज उन्हें कमजोर बना रहा है। आज भी उन्हें अबला कहा जा रहा है, जबकि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी कामयाबी बता दी है। अपराजिता अभियान के तहत 18 जनवरी को संविद गुरुकुलम की छात्राओं ने रैली निकालकर समाज में बेटे और बेटी का भेद खत्म करने तथा महिलाओं को हर परिस्थिति से मुकाबला करने का संदेश दिया। रैली में बेटियों ने महिला सशक्तीकरण के लिए कई नारे लगाए। विद्यालय की कार्डिनेटर सुमन ने कहा छात्राओं को प्रोत्साहत की जरूरत है। वर्तमान माहौल चाहे कैसा भी हो, हमें उस समय का डटकर मुकाबला करना चाहिए। विद्यालय के निदेशक डॉ. शिशुपाल सिंह ने कहा कि नारी के सम्मान का पर्याय ही अपराजिता है। अपराजिता नारी सशक्तीकरण और सम्मान का शाश्वत प्रतीक है। यह नारी के अधिकार की आवाज है। इस अवसर पर छात्राओं ने हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करने के साथ हार न मानने की शपथ ली। (18-1-19)