Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मथुरा : पूरे शहर को दिया संदेश

Published - Mon 31, Dec 2018

अपराजिता रैली का आयोजन

मथुरा। वातावरण में गुंजायमान नारों के साथ ही बेटियों को समाज में पूरा सम्मान और बेटों के समान ही अधिकार देने की मांग को लेकर शहर में विभिन्न स्कूलों के वि​द्यार्थियों के साथ ही शहर के अलग-अलग संगठन से जुड़े लोगों ने 31 दिसंबर को शहर में भव्य रैली निकाली। अमर उजाला के अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित इस रैली में दो हजार के करीब लोग शामिल हुए। सभी ने एक आवाज में बेटों और बेटियों में भेद खत्म करने। बेटियों को पढ़ाने के साथ ही उनकी सुरक्षा और महिलाओं को सम्मान देने का आह्वान किया। देश का नाम रोशन करने वाली महिलाओं के रूप में बेटियों को घोड़े पर बिठाकर रैली में शामिल किया गया। इस रैली का कई जगह स्वागत भी किया गया। रैली में शामिल हुए लोगों को अपराजिता कैप भी भेंट की गई। रैली के बाद सभी ने अपराजिता शपथ लेकर नारी गरिमा का साझा संकल्प लिया। (31-12-18)