Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

झांसी : पढ़-लिखकर कामयाब बनें

Published - Tue 22, Jan 2019

अपराजिता सजगता कार्यक्रम

झांसी। वर्तमान समय में हर क्षेत्र में शिक्षा का बड़ा महत्व है। इसी के दम पर कामयाबी हासिल की जा सकती है। अपराजिता अभियान के तहत 21 जनवरी को मार्ग्रेट लीस्क मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित अपराजिता सजगता कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय फेरो ने यह बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया। साथ ही छात्राओं को हमेशा सतर्क व सजग रहने की सीख दी। इसके बाद सभी ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई। (21-1-19)