Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

चंदौली : समाज में बनाएं पहचान

Published - Sun 03, Feb 2019

अपराजिता सजगता कार्यक्रम

aparajita sajagta event radha krishna collage chandauli

चंदौली। बेटियों और महिलाओं को सशक्त होना होगा। अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी होगी। तभी बेटियां समाज में अपनी पहचान बना पाएंगी। अपराजिता अभियान के तहत 30 जनवरी को राधा कृष्ण महाविद्यालय में आयोजित सजगता कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने बेबाकी से अपने विचार रखे। इस दौरान शिक्षिकाओं ने कहा कि समाज में खुद को साबित करना है तो शिक्षित होना होगा। इसी से महिलाएं खुद को अधिकारों को जान पाएंगी और खुद पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा पाएंगी। अन्याय नहीं सहें, उसका मुकाबला करें। इस दौरान 108 छात्राओं और शिक्षिकाओं ने शपथपत्र भरकर नारी सम्मान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। (30-1-19)