Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मऊ :जागरूक होकर आगे बढ़ें

Published - Sun 03, Feb 2019

अपराजिता सजगता कार्यक्रम

aparajita sajagta event raj inter collage bakwal mau

मऊ। बेटियों को निडर होकर और जागरुकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्हें लक्ष्य तय करते हुए उसे पाने के लिए कदम बढ़ाने चाहिए। इसी से वे कामयाब हो सकेंगी। छात्र भी महिलाओं का सम्मान करें। अपराजिता अभियान के तहत 30 जनवरी को बकवल गांव के राज इंटर कॉलेज में आयोजित अपराजिता सजगता कार्यक्रम में अध्यापिका सुनीता सोलंकी ने विद्यार्थियों से यह बात कही। उन्होंने कहा,‌ जागरूकता से महिलाएं हर लक्ष्य हासिल कर सकती हैं। छात्रों ने महिलाओं का सम्मान करने की शपथ लेकर संकल्प पत्र भी भरा। कार्यक्रम में करीब चार सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया। (30-1-19)