Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बलिया : हर क्षेत्र में आगे महिलाएं

Published - Fri 11, Jan 2019

महिला सजगता कार्यक्रम

बलिया। महिलाएं आज के समय में पुरुषों से कम नहीं हैं। वे हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज बेटियों ने बेटों को कहीं पीछे छोड़ दिया है। समाज को उनकी काबिलियत समझनी चाहिए। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। अमर उजाला के 'अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स' अभियान के तहत 9 जनवरी को सहतवार दूजा देवी महाविद्यालय में आयोजित सजगता कार्यक्रम में बांसडीह उप जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि छात्राओं और महिलाओं को शिक्षित होकर अपने अधिकार और कर्तव्यों को जानना बहुत जरूरी है। इस दौरान महाविद्यालय की 600 छात्राओं को घरेलू हिंसा के विरोध और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे और नारी गरिमा का संकल्प लिया। (9-1-19)