Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गाजीपुर : नारी सशक्त व सक्षम

Published - Mon 28, Jan 2019

अपराजिता सजगता गोष्ठी

गाजीपुर। आज देश की नारी सशक्त और सक्षम है, बस जरूरत है तो उन्हें अपनी पूरी क्षमता का प्रयोग करने की। जब तक महिलाएं समाज में खुलकर बोलना शुरू नहीं करेंगी, तब तक उन्हें कमजोर का दर्जा दिया जाएगा। अपराजिता अभियान के तहत 23 जनवरी को सेवराई स्थित स्वर्गीय चंद्रशेखरजी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय में नारी सशक्तीकरण एवं सुरक्षा विषयक गोष्ठी में उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर ने यह बात कही। उन्होंने छात्राओं को सजग व सतर्क रहने को प्रेरित किया। इसके बाद छात्राओं तथा कर्मचारियों को महिला अत्याचार के खिलाफ लड़ने एवं नारी सशक्तीकरण के लिए जागरूक करते हुए शपथ दिलाई। (23-1-19)