Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

जौनपुर : खुद को पहचानें महिलाएं

Published - Sun 03, Feb 2019

अपराजिता सजगता गोष्ठी

aparajita sajagta goshthi sant jeviar school gorabadshahpur jaunpur

जौनपुर। महिलाएं खुद को पहचानें, अपनी ताकत को जानें और आगे बढ़ती रहें। शिक्षित और स्वावलंबी बनकर खुद को साबित करें। अपराजिता अभियान के तहत 30 जनवरी को गौराबादशाहपुर क्षेत्र के पिलखनी स्थित सेंट जेवियर स्कूल में आयोजित सजगता गोष्ठी में प्रधानाचार्य प्रीति सिंह ने विद्यार्थियों से यह बात कही। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से हर समस्या का डटकर मुकाबला करने और हमेशा सतर्क रहने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, नारी को सम्मान देने के लिए हमें खुद पहल करनी होगी। इस दौरान 230 छात्र छात्राओं ने शपथ ली तथा नारी गरिमा का संकल्प लिया। (30-1-19)